ट्रस्ट की स्थापना / Establishment of the Trust

 

                                 राम कथा सत्संग ट्रस्ट (पंजीकृत)   – वृन्दावन

॥ जय सियाराम ॥

संत कृपा और प्रभु श्रीराम की अहेतुकी कृपा से स्थापित, राम कथा सत्संग ट्रस्ट एक आध्यात्मिक एवं परोपकारी संस्था है, जो साकेतवासी मानस मर्मज्ञ पूज्य श्री इन्दु भूषण गोस्वामी जी महाराज के दिव्य संकल्पों को आगे बढ़ाने हेतु समर्पित है।

पूज्य गुरुदेव एवं ट्रस्ट की पृष्ठभूमि

हमारे परम आराध्य, साकेतवासी मानस मर्मज्ञ श्री इन्दु भूषण गोस्वामी जी महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन को श्रीराम कथा, श्री हनुमान जी की सेवा और गौ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। अपने जीवन काल में पूज्य महाराज श्री ने मुख्य रूप से दो दिव्य प्रकल्पों का संचालन किया –

प्रथम प्रकल्प – श्री मानस मंदिर:

श्री धाम वृन्दावन स्थित श्री मानस मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज की दो स्वरूपों में नित्य सेवा एवं आराधना होती है。
• श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज: जिनका प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को विशेष सिंदूर श्रृंगार किया जाता है。
• श्री अंजनी नंदन बाल हनुमान जी महाराज: जिनकी बाल स्वरूप में नित्य सेवा, श्रृंगार, भोग, शयन आदि पूर्ण वैदिक विधि से की जाती है।

द्वितीय प्रकल्प – श्री हनुमान गौ सदन:

गौ माता में समस्त देवताओं का वास मानते हुए, पूज्य महाराज जी ने हनुमान गौ सदन के माध्यम से असहाय एवं निराश्रित गौ वंश की सेवा का प्रकल्प प्रारंभ किया।

पूज्य गोस्वामी जी महाराज ने अपने जीवन काल में कभी किसी ट्रस्ट का निर्माण नहीं किया। उन्होंने अपने लेटर हेड पर अपने सुपुत्र श्री प्रदीप कुमार पाठक जी के नाम एक आज्ञा पत्र / आदेश पत्र लिखकर दिया था, कि उनके बाद मंदिर एवं गौशाला की सेवा सुचारू रूप से चलती रहे।

पूज्य महाराज जी के साकेत गमन के उपरांत, उनकी दिव्य इच्छा एवं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, उनके सुपुत्र श्री प्रदीप कुमार पाठक जी एवं उनके पौत्र श्री पुनीत पाठक रामायणी जी द्वारा सन् 2017 में “राम कथा सत्संग ट्रस्ट” का गठन किया गया।

पंजीकृत संख्या – 193

ट्रस्ट के उद्देश्य एवं वर्तमान प्रकल्प

इस ट्रस्ट के अंतर्गत पूज्य महाराज जी द्वारा प्रारंभ किये गए समस्त प्रकल्पों को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ निम्नलिखित सेवा कार्य किये जा रहे हैं –

• श्री मानस मंदिर में नित्य पूजा-सेवा एवं भंडारा व्यवस्था。
• श्री हनुमान गौ सदन में गौ माता की सेवा, चिकित्सा एवं चारा-भूसा की व्यवस्था。
• पूज्य गोस्वामी जी महाराज द्वारा रचित समस्त आध्यात्मिक साहित्य, राम कथा एवं मानस पर उनके द्वारा लिखे गए ग्रंथों का पुनः मुद्रण एवं डिजिटलीकरण, ताकि वह जन-जन तक पहुँच सके。
• वृन्दावन में पधारने वाले समस्त श्रद्धालुओं, परिक्रमार्थियों एवं दर्शनार्थियों के लिए शीतल आरोग्य जल की निःशुल्क व्यवस्था。
• समय-समय पर संत सेवा, अन्नदान एवं अन्य परोपकारी कार्य।

80G एवं 12A प्रमाणित संस्था

राम कथा सत्संग ट्रस्ट को भारत सरकार द्वारा विशेष लाभ प्राप्त संस्थाओं की श्रेणी में रखा गया है। इस ट्रस्ट को 80G एवं 12A के अंतर्गत आयकर मुक्त संस्था का दर्जा प्राप्त है।
अतः इस ट्रस्ट को दिया गया प्रत्येक दान, आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत कर-मुक्त है। आपका सहयोग सीधा ठाकुर सेवा एवं गौ सेवा में लगेगा।

आप सभी भक्तों से निवेदन है कि इस दिव्य सेवा यज्ञ में सहभागी बनें
|| जय श्रीराम जय हनुमान, जय गौ माता ||

संपर्क –
राम कथा सत्संग ट्रस्ट, श्री मानस मंदिर, वृन्दावन
पुनीत पाठक रामायणी

9897929943,9837006629